Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Elections: BJP and Congress Target AAP Rebels After Ticket Cuts; Who Lost Tickets and Why

आप के बागी: पार्टी के नाराज नेताओं पर भाजपा-कांग्रेस की नजर, पाले में करने की कोशिश; किसके और क्यों कटे टिकट?

Sun, 15 Nov 2026 09:53 AM IST
Sharukh Khan मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

पंजाब में भाजपा और कांग्रेस पार्टी आप के नाराज नेताओं को पाले में करने की कोशिश में है। टिकट कटने के बाद आप के विधायक अपने समर्थकों से चर्चा कर रहे हैं। तीन विधायक पहले ही आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Punjab Elections: BJP and Congress Target AAP Rebels After Ticket Cuts; Who Lost Tickets and Why
Punjab Elections - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी होने के बाद पार्टी में हलचल का माहौल है। 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें एक मंत्री और दो पूर्व मंत्रियों समेत सात विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 
विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस के नेता इन सभी से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर आप नेताओं ने पार्टी छोड़ने की बात से इन्कार किया है लेकिन सूत्रों के अनुसार ये नेता अपनी आगामी रणनीति को लेकर समर्थकों के साथ चर्चा कर रहे हैं। दूसरी ओर, मौजूदा मंत्रियों को टिकट देने के मामले में भी आप का केंद्रीय नेतृत्व गंभीरता से मंथन कर रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

दरअसल, दोबारा सत्ता में वापसी के लिए आप इस चुनाव में पूरा जोर लगाएगी और इसके लिए पार्टी कई सियासी प्रयोग भी कर रही है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने अपने तीन सांसदों में से दो को विधानसभा चुनाव में उतार दिया है। साथ ही एक मंत्री और दो पूर्व मंत्रियों समेत सात विधायकों के टिकट भी काट दिए हैं।

 
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता अभी भी आप के विधायकों और मंत्रियों के संपर्क में हैं। चर्चा है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आप के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। 

 
विज्ञापन

इसी वजह से आप नेतृत्व ने पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले खुड्डियां का टिकट काटकर उनके भतीजे को दे दिया। हालांकि, खुड्डियां ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके संबंध निजी हैं, राजनीतिक नहीं। इसलिए टिकट कटने के पीछे इस वजह को नहीं देखना चाहिए। उन्होंने आप नहीं छोड़ने की बात भी कही।

 

दूसरी ओर, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी संकेत दिए हैं कि आप के कुछ और नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दूसरी सूची में टिकट कटने के बाद चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए दूसरी पार्टी में जाने का विकल्प खुला रखा है।

बठिंडा देहाती के विधायक अमित रतन कोटफत्ता भी समर्थकों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। कांग्रेस भी आप की इस अंदरूनी नाराजगी को चुनावी अवसर के रूप में देख रही है।

किसके और क्यों कटे टिकट

  • गुरमीत सिंह खुड्डियां: मुक्तसर जिले के लंबी हलके से विधायक और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को टिकट नहीं मिला। उनकी जगह उनके भतीजे रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2022 में उन्होंने पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को 11,396 मतों से हराया था।

  • अनमोल गगन मान: मोहाली जिले के खरड़ हलके से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान का टिकट काटकर परमिंदर सिंह गोल्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया था। सर्वे में क्षेत्र के लोगों की नाराजगी सामने आने की बात कही गई, हालांकि मान का दावा है कि उन्होंने पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी।

  • लालजीत सिंह भुल्लर: तरनतारन जिले के पट्टी हलके से विधायक और जेल में बंद पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का टिकट काटकर जसकंवर सिंह गिल उर्फ जस्सा पट्टी को मैदान में उतारा गया है।

  • रमन अरोड़ा: जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक रमन अरोड़ा का टिकट काटकर नितिन कोहली को दिया गया है। मई 2025 में उनका नाम भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया था।

  • डॉ. चरणजीत सिंह: रूपनगर जिले के चमकौर साहिब हलके से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह का टिकट काटकर जसवीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। चरणजीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 7,942 मतों से हराया था। बताया जा रहा है कि पार्टी के सर्वे में वह पिछड़ रहे थे।

  • अमित रतन कोटफत्ता: बठिंडा देहाती से विधायक अमित रतन कोटफत्ता का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह गोपाल सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे। भ्रष्टाचार के मामले में उनका नाम सामने आया था।

  • कुलवंत सिंह बाजीगर: पटियाला जिले की शुतराणा सीट से विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर को टिकट नहीं मिला। पूर्व अकाली विधायक वनिंदर कौर लूंबा अब आप के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed