{"_id":"6a953f139bef8611d9004630","slug":"video-khedan-watan-punjab-diyan-2026-to-be-held-in-moga-starting-september-9-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में 9 सितंबर से होगा खेडां वतन पंजाब दियां-2026 का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में 9 सितंबर से होगा खेडां वतन पंजाब दियां-2026 का आयोजन
पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिला मोगा में भी विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
मोगा जिले में ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 9 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक स्तर पर कुल 7 खेलों में मुकाबले करवाए जाएंगे। इनमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी (नेशनल एवं सर्कल स्टाइल), फुटबॉल और वालीबॉल सहित अन्य खेल शामिल हैं। इसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होंगी, जिनमें कुल 28 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। वहीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर से 23 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तर पर कुल 38 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा पैरा खेलों की प्रतियोगिताएं 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा, मैदानों की व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन, मेडिकल टीम तथा अन्य आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। अधिकारियों ने जिले के स्कूलों, युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इन खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।