{"_id":"6ab4f4a08b4715febc0c07b2","slug":"video-in-faridkot-the-district-congress-committee-termed-the-bjps-drug-free-yatra-an-election-stunt-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की नशा मुक्त यात्रा को बताया चुनावी स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की नशा मुक्त यात्रा को बताया चुनावी स्टंट
फरीदकोट में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं किसान सेल के प्रांतीय सचिव डबलजीत सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाना जरूरी है, लेकिन इसके साथ नशे की सप्लाई रोकने के लिए ठोस कदम भी उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा फरीदकोट जिले में भी पहुंच रही है। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि पंजाब में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अब तक क्या प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उनके अनुसार पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के रास्तों से भी नशा तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। डबलजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान और गुजरात में भाजपा की सरकारें हैं तथा केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में केंद्र को सीमा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की तस्करी के मामलों का भी उल्लेख किया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा की यह यात्रा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक अभियान का हिस्सा है। दूसरी ओर, भाजपा इस यात्रा को नशे के खिलाफ जनजागरूकता और जनआंदोलन से जोड़ रही है। भाजपा की चार यात्राएं 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने और 30 सितंबर को जालंधर में समाप्त होने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।