{"_id":"6a9b9b4e870a8b754d0ccd09","slug":"video-grand-welcome-for-the-khedan-watan-punjab-diyan-2026-torch-in-moga-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेडां वतन पंजाब दियां-2026 की मशाल का मोगा में शानदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेडां वतन पंजाब दियां-2026 की मशाल का मोगा में शानदार स्वागत
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा पंजाब के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल का आज मोगा जिले में पूरे जोश, उत्साह और मान-सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
ढुड्डीके में विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर तथा मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सागर सेतिया ने मशाल मार्च की अगुवाई की।
इसके उपरांत मशाल मोगा शहर में दाखिल हुई और जोगिंदर सिंह चौक से होते हुए भूपिंदरा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा पहुंची। यहां आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मोगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर मोगासागर सेतिया ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए मशाल का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक गगन कोकरी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।