{"_id":"6a9e7fe09b2c962f200791aa","slug":"video-grand-welcome-at-school-for-nangals-state-award-winning-principal-vijay-bagla-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल की स्टेट अवार्ड प्राप्त प्रिंसिपल विजय बगला का स्कूल में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल की स्टेट अवार्ड प्राप्त प्रिंसिपल विजय बगला का स्कूल में भव्य स्वागत
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, कन्या नंगल की प्रिंसिपल विजय बगला का पंजाब सरकार से स्टेट अवार्ड मिलने के बाद स्कूल पहुंचने पर बैंड-बाजों और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने स्कूल के मुख्य द्वार पर फूल मालाएं और गुलदस्ते लेकर उनका अभिनंदन किया।
छात्राओं और स्टाफ ने किया स्वागत
जैसे ही प्रिंसिपल विजय बगला स्कूल गेट के निकट पहुंचीं, स्कूल बैंड ने मधुर धुनें बजाईं। छात्राओं ने उन पर फूलों की वर्षा की, जबकि शिक्षक स्टाफ ने उन्हें फूलों की मालाएं पहनाईं और गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री गुरु रविदास यूनिवर्सिटी पंजाब के चेयरमैन और जिला रूपनगर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजीव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा आप नेता सुमित अग्रिसंदल, इमरान खान, विशाल शर्मा, कैंपस प्रभारी सुधीर शर्मा, अंकुश शर्मा, अजय भाटिया, गुरजिंदर सिंह, शौकर, विनय प्रताप, शशि अटवाल, अनिता डोगरा, रश्मी, प्रिंसिपल परमिंदर दुआ और युद्धवीर परमार भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।