{"_id":"6aabdb7d9462787d260f3566","slug":"video-four-trains-cancelled-due-to-the-farmers-protest-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के चलते चार ट्रेनें रद्द, तीन शॉर्ट टर्मिनेट और चार शॉर्ट ओरिजिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के चलते चार ट्रेनें रद्द, तीन शॉर्ट टर्मिनेट और चार शॉर्ट ओरिजिनेट
किसान आंदोलन के चलते रेल प्रशासन ने वीरवार को चार ट्रेनें रद्द करने के अलावा तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, चार को शॉर्ट ओरिजिनेट और दो ट्रेनों को शॉर्ट री-शेड्यूल किया है। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेल अधिकारियों के मुताबिक किसानों ने रेल डिवीजन के गुरदासपुर, अमृतसर, मोगा, फिरोजपुर के मल्लांवाला तथा संगरूर-मानसा समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया हुआ है। इसके चलते ब्यास-तरनतारन, तरनतारन-ब्यास, फिरोजपुर-जालंधर सिटी और जालंधर सिटी-फिरोजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 74605, 74606, 74936 और 74937 को रद्द किया गया है।
इसी तरह तीन ट्रेनों को बीच रास्ते में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इनमें लुधियाना-छेहरटा ट्रेन को जंडियाला, नई दिल्ली-अमृतसर ट्रेन संख्या 12497 को जालंधर सिटी तथा लुधियाना-फिरोजपुर ट्रेन संख्या 54051 को मोगा में रोक दिया गया।
चार ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। इनमें छेहरटा-लुधियाना ट्रेन संख्या 64552 को जंडियाला, अमृतसर-नई दिल्ली ट्रेन संख्या 12032 को ब्यास, अमृतसर-नई दिल्ली ट्रेन संख्या 12498 को जालंधर सिटी तथा फिरोजपुर-लुधियाना ट्रेन संख्या 54502 को मोगा से वापस निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इसके अलावा फिरोजपुर-जालंधर ट्रेन संख्या 74936 और 74938 को शॉर्ट री-शेड्यूल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।