{"_id":"6a92e49863f32cfacc0af9c9","slug":"video-four-members-of-a-gang-of-thieves-arrested-in-faridkot-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
फरीदकोट जिले में थाना जैतो पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव ढिलवां कलां निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ लूंगर, गांव सरावां निवासी सतवंत सिंह उर्फ जस्सू, गांव ढैपई निवासी जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन और गांव रामूवाला डेलियांवाली निवासी रवि सिंह के रूप में हुई जिनकी निशानदेही पर 10 चोरी के मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैस के दिशा निर्देश पर थाना जैतो के एएसआई इकबाल सिंह समेत पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और गश्त के सिलसिले में जैतो शहर में मौजूद थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन जैतो के पास पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर जैतो और आसपास के गांवों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें आगे बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर 10 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए। इस मामले में डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में लूटपाट और अन्य धाराओं के तहत कुल सात मामले दर्ज हैं। अब इन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।