{"_id":"6ab104e3be96009aa601f04d","slug":"video-four-accused-of-firing-at-a-shop-in-jira-arrested-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: जीरा में दुकान पर गोलियां चलाने वाले चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: जीरा में दुकान पर गोलियां चलाने वाले चार आरोपी काबू
जीरा में प्लाईबोर्ड और पेंट की दुकान पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसपी (डी) मनजीत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 13 सितंबर को अमन जैन की दुकान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। गोलीबारी में दुकान के मुख्य दरवाजे के शीशे टूट गए थे, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। एसपी (डी) ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में तुषार, जश्नदीप, बलविंदर और पुष्पिंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तुषार और जश्नदीप ने अमन जैन की दुकान पर गोलियां चलाई थीं, जबकि बलविंदर और पुष्पिंदर ने वारदात की योजना बनाने में उनका साथ दिया था।
पुलिस के मुताबिक बलविंदर काफी समय से अमन जैन की दुकान पर काम कर रहा था। अमन द्वारा उसके साथ पर गाली-गलौच किए जाने को लेकर उसके मन में रंजिश पैदा हो गई थी। इसके बाद उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि पुष्पिंदर के साथ बैठकर योजना तैयार की गई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने अमन जैन से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की योजना बनाने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अमन को फोन भी किए थे। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एसपी (डी) ने बताया कि मामले में एक पांचवां आरोपी भी शामिल है, जिसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।