{"_id":"6b0a62b9d0ed7b0808038bc6","slug":"video-former-faridkot-mla-kikki-dhillon-responds-to-mp-raja-warrings-remarks-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद राजा वड़िंग की टिप्पणी का फरीदकोट के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राजा वड़िंग की टिप्पणी का फरीदकोट के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने दिया जवाब
लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फरीदकोट दौरे के दौरान पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को लेकर टिप्पणी की थी। अब ढिल्लों का पक्ष सामने आया है। पूर्व विधायक ने कहा कि जब राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब भी वह उनका सम्मान करते थे और आज भी उनका पूरा सम्मान करते हैं। कांग्रेस में टिकट मांगने का अधिकार हर नेता और कार्यकर्ता को है। वह कोई एतराज नहीं जता रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा उन्हें मंत्री बनाए जाने संबंधी कही गई बात का भाव सिर्फ इतना था कि वरिष्ठता के आधार पर उन्हें यह सम्मान मिल सकता है। टिकट देने और मंत्री बनाने का अंतिम अधिकार हाईकमान के पास ही है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया साथियों ने राजा वड़िंग के बयान को बेवजह तूल देने का प्रयास किया है। ऐसे में राजा वड़िंग से यह भी पूछा जाना चाहिए कि जब वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब वह भी कई बार कांग्रेस नेताओं की टिकट काटने और टिकट देने संबंधी दावे करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को अपनी बात रखने और राजनीतिक दावेदारी पेश करने का अधिकार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।