{"_id":"6ad88d6c00fc0b0b6901d2af","slug":"video-food-safety-department-takes-action-in-mudki-ferozepur-340-kg-of-suspicious-khoya-milk-solids-sealed-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के मुदकी में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, 340 किलो संदिग्ध खोया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के मुदकी में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, 340 किलो संदिग्ध खोया सील
त्योहारों के मद्देनजर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुद्दकी में जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 340 किलो संदिग्ध खोया मिलने पर उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया और शेष संबंधित खोये को सील कर दिया गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने तक यह माल सील रहेगा।
इसके अलावा, विभाग की टीम ने करीब पांच किलो रंग किए हुए संदिग्ध हरे मटर भी बरामद किए। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम नियमों के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने कहा कि दुकानदारों, मिठाई विक्रेताओं और खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों से अपील की कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी गैर-स्वीकृत रंग या मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल न करें।
विभाग ने आम लोगों से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ विश्वसनीय दुकानों से खरीदें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।