{"_id":"69860ec50e4d766c140bd06f","slug":"video-fagavaugdha-ka-gava-manaka-ma-aapasa-ma-bhaugdha-gae-paravara-ka-lga-paca-ghayal-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के गांव मानका में आपस में भिड़ गए परिवार के लोग, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के गांव मानका में आपस में भिड़ गए परिवार के लोग, पांच घायल
फगवाड़ा के गांव मानका में एक ही परिवार के चचेरे भाइयों में जमीन के बंटवारे के विवाद के कारण हुई लड़ाई के दौरान पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया। एक घायल को दाखिल किया है और बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
डॉक्टर दिवस ने पुलिस को सूचित कर दिया है। परमजीत, जोगा सिंह और हरजिंदर कौर ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इनमें परमजीत और हरजिंदर कौर ने जोगा सिंह पर कुछ लोगों को साथ लाकर उन पर हमला करने के आरोप लगाए हैं, जबकि जोगा सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे को अपनी जमीन दिखाने के लिए आया था। जब वह अपने खेतों की तरफ गया तो परमजीत, हरजिंदर कौर और घर में मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें घर के अंदर खींच लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।