{"_id":"6aa7b0b8f9aabb96ee0420c2","slug":"video-cash-worth-five-lakh-rupees-stolen-from-an-amazon-store-in-jeera-incident-captured-on-cctv-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में अमेजन स्टोर से पांच लाख रुपये की नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में अमेजन स्टोर से पांच लाख रुपये की नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में स्थित अमेजन के स्टोर से चोर करीब पांच लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्टोर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
स्टोर के सुपरवाइजर के अनुसार, स्टोर में कैशियर की गैरमौजूदगी के चलते रोजाना होने वाली बिक्री की नगदी स्टोर में ही रखी जाती थी। सुपरवाइजर ने बताया कि उन्हें स्टोर की नगदी बैंक में जमा करवाने की अनुमति नहीं है। पुलिस द्वारा चोरी की रकम और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।