Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Board displaying EO's orders installed at alleged unauthorized colony in Garhshankar; official says, "I didn't have it put up."
{"_id":"6a887cfa7f4d24d0f50cfc16","slug":"video-board-displaying-eos-orders-installed-at-alleged-unauthorized-colony-in-garhshankar-official-says-i-didnt-have-it-put-up-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गढ़शंकर में कथित अनधिकृत कॉलोनी पर ईओ के आदेशों वाला बोर्ड लगा, अधिकारी ने कहा- मैंने नहीं लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़शंकर में कथित अनधिकृत कॉलोनी पर ईओ के आदेशों वाला बोर्ड लगा, अधिकारी ने कहा- मैंने नहीं लगवाया
गढ़शंकर शहर के बीरमपुर रोड पर एक कथित अनधिकृत कॉलोनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां नगर कौंसिल गढ़शंकर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ईओ) के आदेशों वाला एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें कॉलोनी को अनधिकृत बताते हुए प्लॉट खरीदने वालों को खुद जिम्मेदार होने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, ईओ मदन लाल ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने यह बोर्ड नहीं लगवाया।
बोर्ड पर लिखा है, “यह एक अनधिकृत कॉलोनी है। इस कॉलोनी में कोई नक्शा नगर कौंसिल द्वारा पास नहीं किया जाएगा और न ही इस जगह पर किसी तरह की कंस्ट्रक्शन करने दी जाएगी। इस कॉलोनी में प्लॉट खरीदने वाला व्यक्ति खुद जिम्मेदार होगा।”
जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर यह कथित कॉलोनी विकसित की जा रही है, वहां कॉलोनी बनाने के लिए नगर कौंसिल या संबंधित विभागों से अभी तक कोई मंजूरी नहीं मिली है। इसके बावजूद प्लॉट काटने का काम शुरू किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में नगर कौंसिल की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ईओ बोले- मैंने नहीं लगवाया बोर्ड
नगर कौंसिल गढ़शंकर के ईओ मदन लाल ने कहा कि उन्होंने उक्त स्थान पर कोई बोर्ड नहीं लगवाया है। उन्होंने बताया कि उनके पास कई नगर कौंसिलों का अतिरिक्त चार्ज है, जिसके चलते वह पिछले दो-तीन दिनों से गढ़शंकर नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले दिन मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे।
ईओ ने बताया कि संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। यदि नोटिस का जवाब नहीं मिलता तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित लोग कॉलोनी की मंजूरी के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया गया और मंजूरी के लिए आवेदन भी नहीं किया गया तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह उठ रहा है कि ईओ के नाम और आदेशों का हवाला देते हुए लगाया गया बोर्ड आखिर किसने लगाया और किसके आदेश पर लगाया गया। वहीं, कथित अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट काटने की गतिविधियों को लेकर भी नगर कौंसिल की आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।