{"_id":"6aa21d8373fdd03c88093d5d","slug":"video-block-level-sports-competitions-under-khedan-watan-punjab-diyan-2026-underway-in-firozpur-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत फिरोजपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत फिरोजपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले जारी
पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। एडीसी (विकास) कृष्णा पाल राजपूत ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलों की शुरुआत सात सितंबर से हो चुकी है। इनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 21 से 26 सितंबर तक होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में खो-खो, फुटबॉल, कबड्डी सर्कल, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। गुरुहरसहाय और जीरा ब्लॉक में अंडर-14, 17 व 21 वर्ग के मुकाबले 10-11 सितंबर को, जबकि विभिन्न आयु वर्गों के पुरुषों व महिलाओं के मुकाबले 12 सितंबर को होंगे। मखू और घल्ल खुर्द ब्लॉक में अंडर-14, 17 व 21 के मुकाबले 14-15 सितंबर तथा अन्य आयु वर्गों के मुकाबले 16 सितंबर को होंगे।
एडीसी ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन sports.punjab.gov.in पर किया जा सकता है। खिलाड़ी मौके पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों की ग्रेडेशन होगी, जो भविष्य में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन में लाभदायक होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 14 से 40 वर्ष के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः 10 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।