Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
AAP has once again placed its trust in Amolak Singh from Jaito, naming him as its candidate for the second consecutive time.
{"_id":"6ae5bf24f63356e6740176c7","slug":"video-aap-has-once-again-placed-its-trust-in-amolak-singh-from-jaito-naming-him-as-its-candidate-for-the-second-consecutive-time-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैतो से आप ने अमोलक सिंह पर फिर जताया भरोसा, लगातार दूसरी बार बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो से आप ने अमोलक सिंह पर फिर जताया भरोसा, लगातार दूसरी बार बनाया उम्मीदवार
फरीदकोट में जैतो विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक अमोलक सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद विधायक अमोलक सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनके कामकाज के आधार पर उन्हें उचित सम्मान दिया जाता है। पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाकर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और समूची हाईकमान के आभारी हैं।
अमोलक सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहली सूची में उनका नाम भी शामिल होगा। उन्हें लग रहा था कि पहली सूची में केवल बड़े नेताओं के नाम ही घोषित किए जाएंगे, लेकिन जब सूची में अपना नाम देखा तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह पहले की तरह ही पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और जैतो विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तरह आगामी 2027 के चुनाव में भी जैतो सीट जीतकर आम आदमी पार्टी की झोली में डालने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।