Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
A speeding car crashed into a tree on Goindwal Sahib Road in Tarn Taran; a 21-year-old man died, and the car was badly damaged
{"_id":"6ac9e9892430b2cf7d0c6449","slug":"video-a-speeding-car-crashed-into-a-tree-on-goindwal-sahib-road-in-tarn-taran-a-21-year-old-man-died-and-the-car-was-badly-damaged-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में गोइंदवाल साहिब रोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 21 वर्षीय युवक की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में गोइंदवाल साहिब रोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 21 वर्षीय युवक की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
श्री गोइंदवाल साहिब से तरनतारन जाने वाली सड़क पर गांव वईपुई के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विशु कुमार (21), पुत्र तरन कुमार, निवासी छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। वह अपनी होंडा अमेज कार नंबर *PB 02 DU 9214* में सवार होकर कामकाज के सिलसिले में गोइंदवाल साहिब आया था और वहां से वापस अमृतसर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि गांव वईपुई के निकट पहुंचने पर कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस संबंध में थाना श्री गोइंदवाल साहिब के ड्यूटी अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।