Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
20 mobile phones recovered from 10 undertrial prisoners at Faridkot Modern Jail; case registered based on a complaint by the jail administration.
{"_id":"6abf85fe2ee45687320916ff","slug":"video-20-mobile-phones-recovered-from-10-undertrial-prisoners-at-faridkot-modern-jail-case-registered-based-on-a-complaint-by-the-jail-administration-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट मॉडर्न जेल में 10 हवालातियों से 20 मोबाइल बरामद, जेल प्रशासन की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट मॉडर्न जेल में 10 हवालातियों से 20 मोबाइल बरामद, जेल प्रशासन की शिकायत पर केस दर्ज
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल प्रशासन ने विभिन्न बैरकों में तलाशी अभियान चलाकर 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में थाना सिटी पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ प्रिजन्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देश पर कर्मचारियों ने वीरवार रात विभिन्न बैरकों में तलाशी ली। इस दौरान बलजीत सिंह, मंगलदीप सिंह, अमनदीप सिंह, गोल्डी उर्फ गोबिंद, प्रितपाल सिंह, जसविंदर सिंह, तीरथ सिंह गुरु, हरमिंदर सिंह, जसकरण सिंह और लवप्रीत सिंह उर्फ कर्ण से कुल 20 मोबाइल फोन बरामद हुए।
डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि सभी हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। मोबाइल जेल में पहुंचने के माध्यम की जांच होगी। किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।