{"_id":"69243bce199f753885009af9","slug":"ram-lal-injured-in-police-encounter-in-ludhiana-grenade-delivery-case-mother-claims-deepak-framed-him-2025-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में ग्रेनेड डिलीवरी केस में पुलिस एनकाउंटर में राम लाल घायल, मां बोली दीपक ने फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में ग्रेनेड डिलीवरी केस में पुलिस एनकाउंटर में राम लाल घायल, मां बोली दीपक ने फंसाया
लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास तीन दिन पहले कमिश्नरेट पुलिस द्वारा हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए आए राम लाल और दीपक उर्फ दीपू को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। पुलिस जांच के दौरान कई खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे मामले का कनेक्शन राजस्थान के श्री गंगानगर का मिला है। पुलिस गोली में घायल हुआ राम लाल श्री गंगानगर के एक मंदिर में बतौर पुजारी है। दीपक भी उसके पास आया और पंजाब में हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आने से पहले दीपक और राम लाल एक साथ चार दिन तक इकट्ठे रहे। इसके बाद दोनों ने प्लानिंग की और वहां से गाड़ी किराए पर की ताकि पंजाब पहुंचा जा सके। पंजाब आने से पहले राम लाल ने परिवार वालों को बताया कि वह पंजाब में किसी का झाड़ फूंक (पूजा पाठ) करने के लिए जा रहा था। उसे कुछ समय लग सकता है। परिवार वालों ने उससे यह भी नहीं पूछा कि वह कहां गया है। अब परिवार वालों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा आतंकी बन गया है और हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।