{"_id":"69d79e926bd5db2bad0d5739","slug":"punjab-iranian-delegation-reaches-sri-harmandir-sahib-warns-america-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab: ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्री हरमंदिर साहिब, अमेरिका को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्री हरमंदिर साहिब, अमेरिका को दी चेतावनी
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:12 PM IST
Link Copied
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद उनका प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से अमृतसर पहुंचा और श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका। प्रतिनिधिमंडल ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को दिल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम रविवार को होगा और खामेनेई की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इजरायल हमले में उनकी मौत के बाद भारत समेत कई स्थानों पर शोक सभाएं हो चुकी हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और भारत में ईरान के सुप्रीम नेता के प्रतिनिधि डॉ. मोहम्मद हुसैन जियानिया ने कहा कि मौजूदा युद्धविराम केवल अस्थायी है जबकि ईरान स्थायी शांति चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में ईरान के बच्चों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि जो व्यक्ति दिन में ईरान को खत्म करने की बात करता है वही रात में युद्ध रोकने की अपील करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।