{"_id":"6aabdbed8c8556bed30de5ee","slug":"punjab-election-2027-political-parties-eye-malwa-majha-and-doaba-know-the-region-wise-equations-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2027: मालवा, माझा और दोआबा पर सियासी दलों की नजर, जानें क्षेत्रवार समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2027: मालवा, माझा और दोआबा पर सियासी दलों की नजर, जानें क्षेत्रवार समीकरण
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:55 PM IST
Link Copied
पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों के रणनीतिकार इन दिनों सूबे के सियासी समीकरणों के मंथन में व्यस्त हैं। इस दौरान क्या प्रभावशाली समीकरण बन सकते हैं और कैसे इन्हें अपने पक्ष में करते हुए चुनावी माहौल बनाया जा सकता है, इस बारे में गहन समीक्षा की जा रही है। इसका मकसद दलों द्वारा सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना है। चुनाव के दौरान भले ही पंजाब के कुछ कॉमन मुद्दे रहेंगे, मगर सभी सियासी रणनीतिकार सूबे के तीन प्रमुख क्षेत्रों मालवा, माझा व दोआबा के लिए अलग-अलग चुनावी रणनीति भी तैयार करेंगे। दरअसल, इन क्षेत्रों के मतदाताओं के मिजाज पर यहां के स्थानीय मुद्दों का खासा असर पड़ता है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को समीकरणों से ज्यादा अपने विकास मॉडल पर भरोसा है। आप के प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कहते हैं कि साल 2022 के चुनाव में हमारे पास पंजाबियों को दिखाने के लिए आप शासित सरकार का दिल्ली मॉडल था, मगर आज हम मतदाताओं के सामने पंजाब का विकास मॉडल पेश करेंगे। इसी मॉडल पर जनता फिर मुहर लगाएगी और यह सभी समीकरणों पर भारी पड़ेगा। पंजाब में कुल 117 में से 69 विधानसभा सीटें मालवा क्षेत्र में आती हैं। कहा जाता है कि इसी क्षेत्र से उठी सियासी लहर पंजाब में सत्ता का रुख तय करती है। लिहाजा मालवा को सत्ता की कुंजी भी कहा जाता है। सूबे का सबसे बड़ा क्षेत्र है और 15 जिलों में फैला हुआ है। पंजाब के अधिकतर मुख्यमंत्री (प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भगवंत मान) इसी क्षेत्र से रहे हैं इसलिए सभी दल मालवा में बेहतर प्रदर्शन के लिए खास रणनीति बनाने में जुट चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।