{"_id":"6a953e34c26f25a38405259e","slug":"punjab-congress-crisis-high-command-s-two-formulas-to-end-rebellion-state-presidents-could-be-in-two-zones-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Congress Crisis: बगावत खत्म करने के लिए हाईकमान के 2 फॉर्मूले, दो जोन में हो सकते हैं प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Congress Crisis: बगावत खत्म करने के लिए हाईकमान के 2 फॉर्मूले, दो जोन में हो सकते हैं प्रदेशाध्यक्ष
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:11 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस में बगावत खत्म करने के लिए हाईकमान दो फॉर्मूलों पर विचार कर रहा है। दरअसल, पिछले दिनों इसी मसले पर दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने हाईकमान को सलाह दी थी कि चुनाव से ठीक पहले पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन चुनाव में पार्टी को नुकसान दे सकता है। लिहाजा अब सूबे में जोन वाइज दो अध्यक्ष लगाने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस में जब नेतृत्व परिवर्तन और चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित करने के मुद्दे पर बगावत शुरू हुई तो उस वक्त राहुल गांधी विदेश में थे। उस दौरान प्रियंका गांधी ने ही इस मसले पर कमान संभालते हुए अपनी एक टीम पंजाब भेजी थी। उसके बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस गुटबाजी को खत्म करने में जुटे रहे। बागी नेता बघेल और वेणुगोपाल से मिल चुके हैं और इन दोनों नेताओं की रिपोर्ट राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टेबल पर है। उधर, प्रियंका गांधी की टीम की रिपोर्ट भी हाईकमान के पास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।