Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   People of border villages raised issues of land, road and development

सीमावर्ती गांवों के लोगों ने उठाए जमीन, सड़क और विकास के मुद्दे

Fri, 13 Nov 2026 02:15 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 13 Nov 2026 02:15 PM IST
People of border villages raised issues of land, road and development

सीमावर्ती गांव टेंडी वाला निवासी महिंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 में ऐसी सरकार सत्ता में आनी चाहिए, जो बॉर्डर से जुड़े गांवों के लोगों की परेशानियों को समझे। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के साथ लगती कई बंजर जमीनों को ग्रामीणों ने अपनी मेहनत और खून-पसीने से उपजाऊ बनाया है। अब इन जमीनों की गिरदावरी उनके नाम की जानी चाहिए, ताकि उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सके। महिंदर सिंह ने मौजूदा सरकार पर गांवों में पर्याप्त विकास कार्य नहीं करवाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन यह राशि चुनाव नजदीक आने पर दी गई है। वहीं, पिछले महीनों की बकाया किश्तें अभी तक नहीं मिली हैं। वहीं, सीमांत गांव भाने वाला निवासी किसान बलविंदर सिंह ने हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे 17 गांवों में विकास की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में आई बाढ़ से सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा था, लेकिन अब तक उसकी पूरी भरपाई नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के मौसम में टूटी सड़कों पर आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है। जगह-जगह कीचड़ जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बलविंदर सिंह ने कहा कि स्कूलों के बुनियादी ढांचे में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन साइंस विषय के शिक्षकों की भारी कमी अभी भी बनी हुई है। बलविंदर सिंह ने जमीन के कानूनी अधिकार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के समय सरकार की ओर से उनके परिवारों को जमीनें दी गई थीं और संबंधित दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद आज तक किसी भी सरकार ने उन्हें इन जमीनों का कानूनी हक दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा पर रहने वाले लोगों की समस्याएं सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों से अलग हैं। ऐसे में वर्ष 2027 में बनने वाली सरकार से उनकी उम्मीद है कि वह जमीन के अधिकार, बाढ़ से प्रभावित बुनियादी ढांचे, सड़कों, शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। उनका कहना है कि सीमावर्ती गांवों के लोगों को भी विकास और तरक्की की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

काम अधूरा देख भड़कीं डीएम! ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

13 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

13 Nov 2026

MP में नवंबर में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

13 Nov 2026

सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

13 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

13 Nov 2026
विज्ञापन

संतकबीरनगर: स्वच्छता, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है महापर्व छठ

13 Nov 2026

बस्ती: पानी की टंकी से बैट्री चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026
विज्ञापन

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत में लगेगा एक माह

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: छठ घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

13 Nov 2026

84 कोसी परिक्रमा: जय श्रीराम के जयघोष के बीच शेरवाघाट पहुंचे श्रद्धालु

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

13 Nov 2026

महराजगंज: प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबा युवक

13 Nov 2026

महराजगंज: मौसम बदलते ही बढ़े बच्चों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

महराजगंज: जनगणना-2027 के लिए 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

13 Nov 2026

महाराजगंज: मां भद्रकाली की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

13 Nov 2026

देवरिया: डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में देवरिया ने माधोपुर को हराया

13 Nov 2026

देवरिया: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज

13 Nov 2026

बस्ती: 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं, 10 ट्रेनें घंटों लेट

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: विवेकानंद मोहल्ले में 40 लाख से बनी 350 मीटर सीसी सड़क

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: मौसम बदलते ही बढ़े आंखों में जलन और लालिमा के मरीज

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: मंदिर चौराहे पर रोजाना जाम से राहगीर परेशान

13 Nov 2026

कुशीनगर: तमकुहीराज में आधे घंटे फंसी रही एंबुलेंस

13 Nov 2026

सिविल अस्पताल से जेल गारद को चकमा देकर हेरोइन तस्कर फरार

पंजाब के किसानों को अब तक ₹1.50 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी का सीधा लाभ: भाजपा जिला अध्यक्ष

सीजन की पहली बर्फबारी से निखरा गुलमर्ग का हुस्न: पर्यटकों के चेहरे खिले, कश्मीर में विंटर टूरिज्म का आगाज

12 Nov 2026

VIDEO: 'भारतीय महिला हाॅकी का प्रदर्शन हुआ बेहतर', पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने खिलाड़ियों को दी ये सीख

12 Nov 2026

जयपुर में राष्ट्रीय वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज: 13 से 15 नवंबर तक मैदान पर उतरेंगे अनुभवी खिलाड़ी

12 Nov 2026

अब कैंपस के अंदर 24 घंटे मुफ्त होगी बायोमेट्रिक, वसूली की होगी जांच; VIDEO

12 Nov 2026

भरत मिलाप का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, VIDEO

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed