Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing in Sultanpur Lodhi Bloody clash between two groups over land dispute

जमीन विवाद में खूनी झड़प: सुल्तानपुर लोधी के गांव टिब्बा में फायरिंग का आरोप, मजदूर गंभीर घायल; गांव में तनाव

Fri, 13 Nov 2026 01:11 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 01:11 PM IST
सार

सुल्तानपुर लोधी के गांव टिब्बा में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इस दाैरान एक पक्ष ने फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Firing in Sultanpur Lodhi Bloody clash between two groups over land dispute
सुल्तानपुर लोधी के गांव में जमीन विवाद में हिंसक झड़प - फोटो : संवाद

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी के अंतर्गत आते गांव टिब्बा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप धारण कर गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद फायरिंग की घटना भी सामने आई है। इस दौरान एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


एक पक्ष के गुरताज सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी पंचायत स्तर पर फैसले हो चुके थे, लेकिन इसके बावजूद दोबारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर सीधे फायरिंग की गई। उन्होंने यह भी बताया कि मौके से एक रिवॉल्वर बरामद कर पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन




वहीं, फायरिंग को लेकर पुलिस का पक्ष इससे अलग है। पुलिस के अनुसार मौके पर हवाई फायरिंग हुई थी। दूसरी ओर, मारपीट के दौरान घायल हुए प्रवासी मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिसके चलते घटना को लेकर उसका पक्ष सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed