{"_id":"6afeafac7255a75b800f078a","slug":"nighttime-cold-increases-in-punjab-and-chandigarh-daytime-temperatures-to-drop-from-november-21st-fog-alert-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब-चंडीगढ़ में रात की ठंड बढ़ी, 21 नवंबर से दिन में भी गिरेगा पारा; धुंध का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-चंडीगढ़ में रात की ठंड बढ़ी, 21 नवंबर से दिन में भी गिरेगा पारा; धुंध का अलर्ट
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:45 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ शहर में सुबह और शाम ठंडक का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में शहर में बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा। पंजाब-चंडीगढ़ में रात की ठंड बढ़ने लगी है। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है, जो शिमला के 7.6 डिग्री तापमान के लगभग बराबर है। चंडीगढ़ में भी 21 नवंबर से दिन के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। वहीं, पंजाब में सुबह घनी धुंध का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक कई जिलों में धुंध का पूर्वानुमान जताया है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रात का पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को पंजाब में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहा। बठिंडा 29.9 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। रात में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में रात का पारा 8.2, जबकि पटियाला और होशियारपुर में 9.3 डिग्री रहा। दिन में धूप के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात की ठंड बढ़ रही है। चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। 19 नवंबर को पारा 29 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन 21 नवंबर से अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। यानी दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ेगा। शहर में 19 से 22 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी है। शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।