{"_id":"6afae962bc9bb9b5df02b0e7","slug":"grandmother-s-funeral-rites-postponed-until-november-20-lawyer-accuses-jail-administration-of-negligence-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादी के अंतिम संस्कार के लिए 20 नवंबर तक टली रस्में, जेल प्रशासन पर वकील का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी के अंतिम संस्कार के लिए 20 नवंबर तक टली रस्में, जेल प्रशासन पर वकील का आरोप
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:01 PM IST
Link Copied
खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की रस्में 20 नवंबर तक टालने का फैसला किया है। परिवार चाहता है कि अमृतपाल सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। अमृतपाल सिंह के वकील करमवीर सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तारीख में बदलाव को लेकर संशोधित आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया।वकील के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की दादी का शुक्रवार को निधन हुआ था। इसके बाद अमृतसर जिला अदालत में याचिका दायर की गई। अदालत ने उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम कस्टडी पैरोल मंजूर की थी। हालांकि, जेल प्रशासन ने कथित तौर पर कहा कि इतने कम समय में अदालत के आदेश का पालन करना संभव नहीं है।परिवार अब 20 नवंबर को अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करना चाहता है। इसी के लिए आवेदन में संशोधन कराने की कोशिश की गई, लेकिन वकील का दावा है कि जेल अधिकारियों ने संशोधित आवेदन लेने से इनकार कर दिया। पन्नू ने कहा कि परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी कानूनी विकल्प अपनाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाएगा।इससे पहले अमृतसर की जिला अदालत ने अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार और धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम कस्टडी पैरोल दी थी। वकील के अनुसार, अमृतपाल पुलिस हिरासत में ही समारोह में शामिल होंगे और उनकी आवाजाही का खर्च परिवार वहन करेगा।अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्हें मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 23 फरवरी 2023 को अजनाला पुलिस थाने पर अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से झड़प हुई थी। यह प्रदर्शन उनके एक सहयोगी को हिरासत से छुड़ाने के लिए किया गया था।गिरफ्तारी के बाद उनकी हिरासत अवधि दो बार बढ़ाई जा चुकी है। अप्रैल 2024 और फिर अप्रैल 2025 में हिरासत बढ़ाई गई थी। अप्रैल 2025 के फैसले को अमृतपाल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।