Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The SGPC celebrated the Parkash Purab (birth anniversary) of the fourth Guru, Sri Guru Ramdas Ji, with devotion and enthusiasm.
{"_id":"6ae074093c7dbd0ed80f0b15","slug":"video-the-sgpc-celebrated-the-parkash-purab-birth-anniversary-of-the-fourth-guru-sri-guru-ramdas-ji-with-devotion-and-enthusiasm-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से देश-विदेश की संगत के सहयोग से चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कनाडा से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय प्रचारक भाई बलबीर सिंह चंगियाड़ ने संगत को गुरु साहिब के जीवन इतिहास और उनकी शिक्षाओं से अवगत करवाया।
भाई बलबीर सिंह ने बताया कि श्री गुरु रामदास जी का जन्म लाहौर की चूना मंडी में पिता हरदास जी और माता दया कौर जी के घर हुआ था। बचपन में माता-पिता के देहांत के बाद उनकी नानी उन्हें बासरके ले आईं। बाद में वह गोइंदवाल साहिब पहुंचे और तीसरे पातशाह श्री गुरु अमरदास जी की सेवा में जुट गए। उनकी सेवा से प्रसन्न होकर गुरु अमरदास जी ने अपनी पुत्री बीबी भानी जी का विवाह उनके साथ किया और उन्हें गुरुगद्दी की बख्शीश की।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रामदास जी ने अमृतसर की पवित्र धरती पर गुरु का चक्क बसाया, जो आज विश्वभर की संगत के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्री हरिमंदिर साहिब के चारों दरवाजे सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोगों के लिए खुले हैं। यह समानता, भाईचारे और सर्व-सांझीवालता का संदेश देते हैं।
इस दौरान उन्होंने 74 दिन भूख हड़ताल के बाद शहादत प्राप्त करने वाले सरदार दर्शन सिंह फेरूमन को भी श्रद्धांजलि दी। अंत में उन्होंने एसजीपीसी पदाधिकारियों और समूची संगत को गुरु पर्व की बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।