Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The incident of a turbaned Sikh being denied entry to a hotel in a Western country is unfortunate.
{"_id":"6a92b99aaf315c2eb10ec56c","slug":"video-the-incident-of-a-turbaned-sikh-being-denied-entry-to-a-hotel-in-a-western-country-is-unfortunate-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी देश के होटल में पगड़ीधारी सिख को प्रवेश न देने का मामला दुर्भाग्यपूर्ण: गुरचरण सिंह ग्रेवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी देश के होटल में पगड़ीधारी सिख को प्रवेश न देने का मामला दुर्भाग्यपूर्ण: गुरचरण सिंह ग्रेवाल
पश्चिमी देश के एक होटल में कथित तौर पर पगड़ीधारी सिख को प्रवेश न दिए जाने के मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक घटना बताया है।
मीडिया से बातचीत में ग्रेवाल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उसकी धार्मिक पहचान, पगड़ी या पहनावे के कारण होटल में प्रवेश से रोका गया है तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति के साथ कथित तौर पर बदसलूकी भी की गई और होटल के लिए पहले से जमा कराई गई राशि भी वापस नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि पगड़ी सिख धर्म की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।
ग्रेवाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में सिख समुदाय ने बिना धर्म, जाति और नस्ल का भेद किए मानवता की सेवा की थी। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित देश में सक्रिय सिख संस्थाओं से संपर्क किया जाएगा। यदि जांच में भेदभाव की पुष्टि होती है तो मामला संबंधित सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।