{"_id":"6b0527f7e8a0cb5e300a402c","slug":"video-special-police-investigation-drive-in-amritsar-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और क्रिस्टल चौक पर पुलिस की नाइट डोमिनेशन, रातभर रही विशेष नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और क्रिस्टल चौक पर पुलिस की नाइट डोमिनेशन, रातभर रही विशेष नाकाबंदी
शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से रविवार रात पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और क्रिस्टल चौक सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के दौरान विभिन्न नाकाबंदी स्थलों पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी। उन्हें ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने, नाकाबंदी को प्रभावी बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।