Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Another consignment of narcotics sent from Pakistan via drone

अमृतसर: पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए फिर भेजी नशे की खेप, दो जगहों से करीब 10 किलो नशीला पदार्थ बरामद

Tue, 24 Nov 2026 10:54 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में करोड़ों रुपये की नशे की खेप बरामद हुई है। ड्रोन से ये खेप पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में भेजी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Another consignment of narcotics sent from Pakistan via drone
बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में ड्रोन से नशे की खेप भेजने का सिलसिला जारी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में दो स्थानों से कुल 9 किलो 986 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इसमें पांच किलो हेरोइन और 4 किलो 986 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ शामिल है। दोनों मामलों में थाना घरिंडा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


पहले मामले में बीओपी काहनगढ़ के क्षेत्र से 4 किलो 986 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार की ओर से दर्ज करवाई गई जानकारी के अनुसार, एसआई दिलराज सिंह ने बीएसएफ कर्मियों की मौजूदगी में एक संदिग्ध पैकेट की जांच की। ड्रग किट से जांच करने पर उसमें संदिग्ध नशीला पदार्थ मिला। पैकेट के साथ 960 ग्राम पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। 
विज्ञापन


इस संबंध में थाना घरिंडा में एफआईआर नंबर 514 दर्ज की गई है। दूसरे मामले में गांव मोधे के क्षेत्र से पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। एसआई राजबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव में मौजूद थे। इसी दौरान एडीएस टीम और बीएसएफ कर्मियों से सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये गांव मोधे में नशीले पदार्थ की खेप गिराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई तो प्लास्टिक का एक पैकेट मिला। ड्रग किट से जांच करने पर उसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई। पैकेट के साथ एक किलो 160 ग्राम पैकिंग सामग्री भी मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप किन लोगों ने उठा कर ले जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed