Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Religious gathering organized on the death anniversary of Shaheed Bhai Jaswant Singh Khalra.
{"_id":"6a9d300d5973604c350cc6f1","slug":"video-religious-gathering-organized-on-the-death-anniversary-of-shaheed-bhai-jaswant-singh-khalra-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा की बरसी पर धार्मिक समागम कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा की बरसी पर धार्मिक समागम कार्यक्रम का आयोजन
शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा की बरसी के अवसर पर रविवार को सचखंड श्री दरबार साहिब परिसर स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से धार्मिक समागम करवाया गया। यह समागम श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों के अनुसार आयोजित किया गया। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और रागी सिंहों ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन किया।
समागम में भाई जसवंत सिंह खालड़ा की बहन और मामले की मुख्य गवाह रहे भाई कुलदीप सिंह बचड़ा की पत्नी को सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया।
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सिख कौम अपने शहीदों को हमेशा याद रखती है। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली लोगों को ही शहादत का जाम मिलता है। भाई जसवंत सिंह खालड़ा ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान किया।
उन्होंने कहा कि खालड़ा ने पंजाब में हुए अन्याय और लावारिस बताकर अंतिम संस्कार कर दी गईं देहों की सच्चाई दुनिया के सामने लाने का काम किया। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जत्थेदार गड़गज्ज ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाने वाली कथित धक्केशाही की निंदा करते हुए कहा कि अधिकारियों को जुल्म से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे कार्यों का हिसाब इसी दुनिया में और आगे भी देना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि हरिके पत्तन में शहीदी यादगार बनाने के लिए जमीन देखने का काम जारी है। इसके अलावा वर्ष 1982 से 1995 तक शहीद हुए निर्दोष सिखों और अन्य लोगों का डाटा एकत्र कर यादगारी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
समागम के अंत में उन्होंने पहुंची संगत और एसजीपीसी प्रबंधकों का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।