Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Office bearers of the Welfare Society met Jathedar Gadgaj regarding the demands of riot-affected families.
{"_id":"6ac0d569645668a13601a035","slug":"video-office-bearers-of-the-welfare-society-met-jathedar-gadgaj-regarding-the-demands-of-riot-affected-families-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: दंगा पीड़ित परिवारों की मांगों को लेकर जत्थेदार गड़गज से मिले वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: दंगा पीड़ित परिवारों की मांगों को लेकर जत्थेदार गड़गज से मिले वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी
दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने प्रधान सुरजीत सिंह के नेतृत्व में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दंगा पीड़ित परिवारों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की ओर से दंगा पीड़ित परिवारों की मांगों और समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रभावित परिवार अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल रही।
पदाधिकारियों ने जत्थेदार से अपील की कि वह दंगा पीड़ित परिवारों की आवाज सरकार तक पहुंचाने और उनकी मांगों के समाधान के लिए हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, रोजगार और अन्य लंबित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
इस मौके पर सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने जत्थेदार को दंगा पीड़ित परिवारों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया और मांग पत्र के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।