{"_id":"6ac0ee27beca28ad96052960","slug":"mp-bidhuri-apologized-to-the-akal-takht-for-visiting-sajjan-kumars-house-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119732-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सांसद बिधूड़ी ने सज्जन कुमार के घर जाने पर अकाल तख्त से मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सांसद बिधूड़ी ने सज्जन कुमार के घर जाने पर अकाल तख्त से मांगी माफी
Sat, 03 Oct 2026 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर माफी मांगी। उन्होंने सिख कत्लेआम के दोषी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के घर अफसोस के लिए जाने पर खेद जताया। बिधूड़ी ने गुरु साहिब के समक्ष यह क्षमायाचना की।
बिधूड़ी ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। उन्होंने अपना माफी पत्र सौंपा और अपना पक्ष रखा। सांसद ने इससे पहले 5 सितंबर, 2026 को लिखित रूप से क्षमायाचना भेजी थी। शुक्रवार को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होकर माफी मांगी। अपनी क्षमायाचना में बिधूड़ी ने कहा कि वह सज्जन कुमार के सिख कत्लेआम में दोषी होने के कारण हमेशा उनके विरोध में बोलते रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि सिख कत्लेआम में हिस्सा लेने वाले व्यक्ति के घर अफसोस के लिए जाना गलत था।
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बिधूड़ी की गलती के एहसास को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक नेताओं को भी इससे सीख लेनी चाहिए। खासकर कांग्रेस से जुड़े वे नेता जो सज्जन कुमार के घर गए थे। उन्हें भी सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना भी सचिवालय में मौजूद रहे।