{"_id":"693ff102c996a9bb1d0ecf00","slug":"video-jashandeep-from-amritsar-become-lieutenant-in-indian-army-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर का जशनदीप भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, परिवार ने बेटे का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर का जशनदीप भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, परिवार ने बेटे का किया स्वागत
आर्मी में लेफ्टिनेंट बने जशनदीप के घर जश्न का माहौल है। जशनदीप के घर पहुंचने पर उनके परिजनों ने उनका भंगड़ा-गिद्दा की थाप पर फूलों के हार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस जश्न के बीच जशनदीप ने जीवन में सफलता के संबंध में कहा कि केवल सीखना, सीखना तथा मंजिल हासिल होने तक सीखते रहना ही विजय दिलाता है। उन्होंने कहा कि सीखते रहना ही बेस्ट है। सीखते रहोगे तो जीवन का गोल खुद ही प्राप्त हो जाएगा। सफलता आपके पांव चूमेगी। जशनदीप ने कहा कि पंजाब के लोग मेहनतकश हैं पंजाब जैसा सुंदर राज्य न कोई हुआ है और न ही कोई अन्य होगा। उन्होंने कहा कि अगर सभी पंजाबवासी पंजाब की तरक्की, खुशहाली व विकास के लिए सोचें तो पंजाब का विकास तय है। प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
जशनदीप ने कहा कि विदेश में कुछ नहीं रखा। कई विदेशी मुल्कों की आर्थिक स्थिति तो आज हमारे भारत से भी बदतर है। अपने देश में भी कोई ऐसा मुकाम नहीं जो मेहनत, लगन के बल पर हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि उनके दादा-पिता भी आर्मी में रहे हैं अब तीसरी पीढ़ी के ताैर पर वह भी आर्मी में ही लेफि्टनेंट बनकर देश सेवा को समर्पित हैं।
पिता भूपिंदर सिंह ने सीएम भगवंत मान से पंजाब वासियों को नशे से दूर कर रोजगार मुहैया करवाने के लिए प्रयास तेज करने की मांग करते हुए साफ किया कि युवाओं के लिए गांव-गांव में खेल मैदान बनवाएं। स्पोर्ट्स कांम्पलेक्स तैयार कर युवाओं को खेलों की ओर रुझान करना चाहिए। उन्होंने माना कि राज्य में नशे को दूर करने के लिए समाज को भी सरकार के साथ मिल-जुलकर प्रयास करने चाहिए। पंजाब सरकार को विदेश के बजाय यहीं युवाओं को रोजगार देकर सेटल करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।