{"_id":"6ae463410de65003eb058eaa","slug":"key-decisions-taken-at-sgpc-executive-committee-meeting-general-session-held-on-november-20-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की बैठक: 20 नवंबर को होगा एसजीपीसी प्रधान और पदाधिकारियों का चुनाव, जनरल इजलास बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की बैठक: 20 नवंबर को होगा एसजीपीसी प्रधान और पदाधिकारियों का चुनाव, जनरल इजलास बुलाया
Fri, 30 Oct 2026 03:05 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:05 PM IST
सार
बैठक में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की तस्वीर श्री दरबार साहिब परिसर स्थित केंद्रीय सिख अजायबघर में लगाने को मंजूरी दी गई। अंतरिम कमेटी ने उनके कत्ल की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन
एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव के लिए 20 नवंबर को जनरल इजलास बुलाया गया है। यह फैसला शुक्रवार को एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई अंतरिम कमेटी की बैठक में लिया गया।
जनरल इजलास एसजीपीसी मुख्यालय स्थित तेजा सिंह समुद्री हाल में दोपहर 12 बजे होगा। इसमें प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव और अंतरिम कमेटी के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की तस्वीर श्री दरबार साहिब परिसर स्थित केंद्रीय सिख अजायबघर में लगाने को मंजूरी दी गई। अंतरिम कमेटी ने उनके कत्ल की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में नशों का बढ़ता कारोबार गंभीर चिंता का विषय है। नशों के खिलाफ संघर्ष करने वालों को निशाना बनाने के बजाय सरकार को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Trending Videos
मानसा में पुलिस कार्रवाई की निंदा, एफआईआर रद्द करने की मांग
अंतरिम कमेटी ने मानसा में नशों के खिलाफ चल रहे संघर्ष के दौरान करीब 40 युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कुछ युवाओं को गिरफ्तार करने की निंदा की। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि धरने के दौरान सिखों की पगड़ियां उतारी गई और महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। कमेटी ने पंजाब सरकार से मांग की कि युवाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर तुरंत रद्द की जाए और गिरफ्तार युवाओं को बिना देरी रिहा किया जाए। साथ ही नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मनप्रीत सिंह के परिवार को ढाई लाख रुपये की मदद
बैठक में परविंदर सिंह के कत्ल के विरोध में लगाए गए धरने में शामिल होने गए भाई मनप्रीत सिंह की करंट लगने से हुई मौत पर भी दुख जताया गया। पोस्टर उतारते समय करंट लगने से उनकी जान चली गई थी। कमेटी ने उनके परिवार को ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया।
इसके अलावा जून 1984 में श्री हरिमंदिर साहिब पर हुए सैन्य हमले के विरोध में बगावत करने वाले 479 सिख धर्मी सैनिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने को मंजूरी दी गई। एसजीपीसी कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला भी किया गया।
बैठक की शुरुआत में एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह भलाइपुर, जत्थेदार सूबा सिंह डबवाला और शहीद भाई परविंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मूलमंत्र और गुरुमंत्र का जाप किया गया।
बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क, कनिष्ठ उपप्रधान बलदेव सिंह कल्याण, महासचिव शेर सिंह मंडवाला, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण सहित अंतरिंग कमेटी के सदस्य और एसजीपीसी के अधिकारी मौजूद रहे।