फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   An SGPC delegation has arrived in Nepal to visit flood-affected areas

Amritsar News: एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचा

Wed, 02 Sep 2026 07:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 02 Sep 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
An SGPC delegation has arrived in Nepal to visit flood-affected areas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बिदूर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों और प्रशासन से मुलाकात की।

उन्होंने राहत कार्यों और पीड़ितों की जरूरतों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेपाल के गृह मंत्री सूदन और गृह विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दर्शन राज से भी भेंट की। एसजीपीसी ने राहत सामग्री पहुंचाने की अनुमति मांगी, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर निर्देश जारी किए। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर यह दल पहुंचा। भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बिदूर में बाढ़ की तबाही को गंभीर बताया। उन्होंने प्रभावी राहत के लिए प्रशासन से समन्वय पर जोर दिया। नेपाल के सिख नेता अंगद सिंह और हरपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed