{"_id":"6af437b12ec09c830601c9c3","slug":"video-amritsar-police-arrest-man-in-car-with-hand-grenade-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हैंड ग्रेनेड के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हैंड ग्रेनेड के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार
अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आई-20 कार सवार एक युवक को हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ विक्की पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उस समय काबू किया, जब वह मुदल से अमृतसर की ओर आ रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, इस मामले के तार पुर्तगाल में बैठे डिंपल नामक व्यक्ति से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिंपल पहले भी पंजाब में कई खेप पहुंचवा चुका है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने 10 नवंबर 2026 को एफआईआर नंबर 73 दर्ज कर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 तथा आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस अब जांच कर रही है कि ग्रेनेड की डिलीवरी कहां की जानी थी, पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी या इसके पीछे कोई अन्य टारगेट था। इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पूछताछ के बाद ही पूरे नेटवर्क और संभावित टारगेट का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।