{"_id":"6aafaf7ac004d53dfc0410c4","slug":"video-amarjit-singh-chawla-and-malkit-singh-expelled-from-the-panth-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: अकाल तख्त का बड़ा फैसला, अमरजीत सिंह चावला और मलकीत सिंह पंथ से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: अकाल तख्त का बड़ा फैसला, अमरजीत सिंह चावला और मलकीत सिंह पंथ से निष्कासित
श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में रविवार को हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों पर विचार किया गया। बैठक के बाद अकाल तख्त ने फैसला सुनते हुए अमरजीत सिंह चावला को पंथ से निष्कासित किया गया।
जब तक वह संबंधित मामले में निर्दोष साबित होकर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश नहीं होते, तब तक उन्हें खालसा पंथ से खारिज माना जाएगा।
मलकीत सिंह भी पंथ से निष्कासित
बैठक में अकाल तख्त साहिब के अतिरिक्त हेड ग्रंथी मलकीत सिंह के खिलाफ लगाए गए अश्लील चैट संबंधी आरोपों पर भी विचार हुआ। उसे भी पंथ से निष्कासित करने का फैसला सुनाया गया। आदेश के मुताबिक दोनों किसी भी धार्मिक संस्था में शामिल नहीं हो सकेंगे और धार्मिक सेवा नहीं कर सकेंगे।
फैसले में कहा गया कि अमरजीत सिंह चावला पर बज्र कुरहित (महापाप) करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सिख रहित मर्यादा के अनुसार चार बज्र कुरहितों में से किसी एक को करने वाला व्यक्ति सिखी से खारिज माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।