फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   17 kg of heroin seized in Amritsar

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 किलो हेरोइन बरामद, सीमा पार से आई थी सप्लाई; तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 10:05 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 10:05 AM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उनके जरिए हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
17 kg of heroin seized in Amritsar
अमृतसर में 17 किलो हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 17 किलो हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उनके जरिए हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हेरोइन की खेप पाकिस्तान से किस रास्ते और किसके जरिए आरोपियों तक पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed