{"_id":"6ab791dc5c380f3b9f07565a","slug":"video-akali-leader-shot-dead-in-tarn-taran-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन के थाना झबाल क्षेत्र के अंतर्गत अड्डा गग्गो बुहा में बीती रात मौजूदा सरपंच के पति और अकाली नेता नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव की मौजूदा सरपंच बीबी कुलविंदर कौर के पति थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
नवी की अड्डा गग्गो बुहा में सुनार की दुकान चलाने वाले सोनू कंडा के साथ पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी रंजिश के चलते बीती रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया।
आरोप है कि विवाद के दौरान सोनू कंडा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर नवप्रीत सिंह नवी पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।