Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Akali Dal attacks Punjab government; raises questions regarding law and order and corruption.
{"_id":"6ab4bea9b62eea54ea0fa693","slug":"video-akali-dal-attacks-punjab-government-raises-questions-regarding-law-and-order-and-corruption-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाली दल का पंजाब सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल का पंजाब सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था, नशे, अवैध खनन, भ्रष्टाचार और कर्मचारियों-किसानों के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर कई आरोप लगाए।
सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि नशा बेचने वालों को कम से कम 10 साल तक जमानत न मिले, इसके लिए कानूनी प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों को उम्रकैद की सजा और उनकी संपत्ति जब्त करने की बात भी कही। गैंगस्टरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया।
बिक्रम मजीठिया ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए अवैध खनन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने गमाडा और मुख्यमंत्री आवास से जुड़े मामलों में भी गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
मजीठिया ने मंडियों में किसानों की फसल खरीद, कम कीमत मिलने, पुरानी पेंशन योजना और कर्मचारियों के डीए का मुद्दा भी उठाया। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि कैबिनेट की मंजूरी और अदालत के निर्देशों के बावजूद कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।