{"_id":"6a9e995e355e2bfab602f6c1","slug":"video-2500-posts-vacant-in-bbmb-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बीबीएमबी में 2500 पद खाली, श्वेत मलिक ने मान सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: बीबीएमबी में 2500 पद खाली, श्वेत मलिक ने मान सरकार पर बोला हमला
भाजपा कार्यालय अमृतसर में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता श्वेत मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में पंजाब के हिस्से के करीब 2500 पद खाली होने का दावा करते हुए सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
श्वेत मलिक ने कहा कि BBMB पंजाब के लिए बेहद महत्वपूर्ण संस्थान है। यह बांध प्रबंधन, पानी के वितरण और बाढ़ प्रबंधन में अहम भूमिका निभाता है। उनके अनुसार, पंजाब के हिस्से के करीब 2500 पद लंबे समय से खाली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले इन पदों को भरने के दावे कर चुकी है, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं हुआ। इसे उन्होंने सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया।
2025 की बाढ़ को लेकर भी सरकार को घेरा
श्वेत मलिक ने 2025 में पंजाब में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों, घरों और कारोबार को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही केंद्र पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों की सहायता के लिए राहत उपलब्ध कराई।
उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए नशा तस्करी, गैंगस्टर, रेत और लैंड माफिया के मुद्दे पर मान सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आम लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मलिक ने आरोप लगाया कि पार्टी जनता के मुद्दों के बजाय 2027 के चुनाव और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उलझी है।
श्वेत मलिक ने दावा किया कि भाजपा पंजाब में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।