Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Planning To Visit Mahakal? Know The Big Change From Sharad Purnima, Timings Of 3 Aartis Changed
{"_id":"6add7f4803206aeea309c38c","slug":"planning-to-visit-mahakal-know-the-big-change-from-sharad-purnima-timings-of-3-aartis-changed-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4870218-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाकाल दर्शन करने आ रहे हैं तो जान लीजिए: शरद पूर्णिमा से हो रहा है बड़ा बदलाव, तीन आरतियों का समय बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल दर्शन करने आ रहे हैं तो जान लीजिए: शरद पूर्णिमा से हो रहा है बड़ा बदलाव, तीन आरतियों का समय बदलेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:38 PM IST
Link Copied
अगर आप शरद पूर्णिमा के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मौसम में बदलाव के चलते भगवान महाकालेश्वर की तीन प्रमुख आरतियों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। यह नई व्यवस्था 27 अक्तूबर मंगलवार से लागू होगी और होली तक चलेगी।
ठंड की शुरुआत के साथ भगवान की दिनचर्या बदली गई है। महाकाल मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि परंपरा के अनुसार कार्तिक माह से आरती के समय मे बदलाव होता है।
• दद्योदक आरती (बालभोग) : अब सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक होगी। पहले यह आरती सुबह 7 बजे होती थी।
• भोग आरती : अब सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक होगी। पहले यह सुबह 10 बजे होती थी।
• संध्या आरती : अब शाम 6:30 से 7:15 बजे तक होगी। पहले यह आरती शाम 7 बजे होती थी। यानी अब यह आरती आधे घंटे पहले होगी।
इन आरतियों का नहीं बदलेगा समय
• भस्म आरती : तड़के 4 से 6 बजे तक (यथावत)
• शयन आरती : रात 10:30 से 11 बजे तक (यथावत)
शरद पूर्णिमा पर लगेगा केसरिया दूध का भोग
25 अक्टूबर को मंदिर में शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन संध्या आरती में बाबा महाकाल को केसरिया मीठे दूध का भोग लगेगा। इसी के साथ सर्दी का आगमन माना जाता है।
रूप चौदस से गर्म जल से नहाएंगे बाबा
रूप चौदस से होली तक बाबा महाकाल को तड़के गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। पुजारी परिवार की महिलाएं सुगंधित उबटन लगाएंगी। यह सर्दी भर की विशेष परंपरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।