Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Baba Mahakal Adorned with Bhang, Silver Crown and Mund Mala During Early Morning Bhasma Aarti

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

Fri, 13 Nov 2026 07:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 07:40 AM IST
Ujjain: Baba Mahakal Adorned with Bhang, Silver Crown and Mund Mala During Early Morning Bhasma Aarti
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। 

आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का भांग से शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को गले में रुद्राक्ष की माला पहनाकर भस्म रमाई गई। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए ये हैं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008
श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं।
0734-2559272
2559275
2559276
2559277
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिद्धार्थनगर: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

महराजगंज: जनगणना-2027 के लिए 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

13 Nov 2026

महाराजगंज: मां भद्रकाली की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

13 Nov 2026

देवरिया: डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में देवरिया ने माधोपुर को हराया

13 Nov 2026

देवरिया: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज

13 Nov 2026
विज्ञापन

बस्ती: 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं, 10 ट्रेनें घंटों लेट

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: विवेकानंद मोहल्ले में 40 लाख से बनी 350 मीटर सीसी सड़क

13 Nov 2026
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: मौसम बदलते ही बढ़े आंखों में जलन और लालिमा के मरीज

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: मंदिर चौराहे पर रोजाना जाम से राहगीर परेशान

13 Nov 2026

कुशीनगर: तमकुहीराज में आधे घंटे फंसी रही एंबुलेंस

13 Nov 2026

सिविल अस्पताल से जेल गारद को चकमा देकर हेरोइन तस्कर फरार

पंजाब के किसानों को अब तक ₹1.50 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी का सीधा लाभ: भाजपा जिला अध्यक्ष

सीजन की पहली बर्फबारी से निखरा गुलमर्ग का हुस्न: पर्यटकों के चेहरे खिले, कश्मीर में विंटर टूरिज्म का आगाज

12 Nov 2026

VIDEO: 'भारतीय महिला हाॅकी का प्रदर्शन हुआ बेहतर', पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने खिलाड़ियों को दी ये सीख

12 Nov 2026

जयपुर में राष्ट्रीय वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज: 13 से 15 नवंबर तक मैदान पर उतरेंगे अनुभवी खिलाड़ी

12 Nov 2026

अब कैंपस के अंदर 24 घंटे मुफ्त होगी बायोमेट्रिक, वसूली की होगी जांच; VIDEO

12 Nov 2026

भरत मिलाप का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, VIDEO

12 Nov 2026

छठ घाटों पर वेदी बनाकर नाम लिख रहे श्रद्धालु, जगह कर रहे आरक्षित; VIDEO

12 Nov 2026

गाजीपुर में बच्चों को डीएम ने दिए उपहार, VIDEO

12 Nov 2026

697 घाटों पर उमड़ेगी आस्था, सुरक्षा में तैनात होंगे 2000 पुलिसकर्मी; VIDEO

12 Nov 2026

96 महिला और पुरुषों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, VIDEO

12 Nov 2026

मच्छटी ने देवल को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, VIDEO

12 Nov 2026

मछुआ समुदाय के पट्टा अधिकार बहाल करने सहित तीन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन; VIDEO

12 Nov 2026

बलिया: छह साल बाद नंदी ग्राम में लौटे पशु व्यापारी, हरियाणा-पंजाब से पहुंचने लगे पशु;video

12 Nov 2026

चंदौली: स्कूलों में यातायात का पाठ, 1400 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक;video

12 Nov 2026

मिर्जापुर: बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस लाइन में दिलाई गई शपथ;video

12 Nov 2026

सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाएं बढ़ेंगी

12 Nov 2026

कुलगाम हमले का CCTV वीडियो आया सामने, दो संदिग्ध तेजी से भागते दिखे

12 Nov 2026

कानपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने चाट के ठेले में मारी टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

12 Nov 2026

शुक्लागंज: छमकनाली रेल पुलिया के मोड़ को सीधा करने का काम शुरू

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed