{"_id":"6863c02a74b6cef3840c5dd6","slug":"three-sisters-drowned-while-bathing-in-shahdol-pond-one-missing-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3119480-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तालाब में नहाते समय तीन बहनें डूबीं, दो को बचाया, एक अब भी लापता; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तालाब में नहाते समय तीन बहनें डूबीं, दो को बचाया, एक अब भी लापता; तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 08:53 PM IST
Link Copied
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के सेझहाई तालाब में मंगलवार दोपहर नहाने गई तीन बहनें गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में दो बहनों को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन 9 साल की रोशनी सिंह गोंड अब भी लापता है।
जानकारी के अनुसार, रोशनी अपनी मां राधा और दो बहनों के साथ तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय तीनों बहनें गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। यह देखकर मां राधा ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने दो बहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रोशनी का कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि हालिया बारिश के कारण तालाब की गहराई बढ़ गई है, जिससे रोशनी गहरे पानी में चली गई और वह डूब गई।
जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश की गई, लेकिन रोशनी का कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ को सूचित कर दिया गया है। टीम शहडोल से रवाना हो चुकी है। उनके पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में बच्चों को जलाशयों के पास अकेले न भेजें। यह तालाब नहाने के लिए अक्सर ग्रामीणों द्वारा उपयोग में लाया जाता है, लेकिन इसकी गहराई इसे खतरनाक बनाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।