फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Simhastha 2028: Uproar Over Shahi Mosque Road Widening, Talks Bring Consensus; HC Hearing Today

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल: समुदाय में दो फाड़, सड़क पर उतरीं महिलाएं,पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे

Mon, 28 Sep 2026 09:34 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 09:34 AM IST
सार

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद पर कार्रवाई की आशंका में मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया। पथराव और हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोल छोड़े।

विज्ञापन
Simhastha 2028: Uproar Over Shahi Mosque Road Widening, Talks Bring Consensus; HC Hearing Today
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन के कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। करीब 900 मीटर लंबे इस मार्ग पर निर्माण में बाधा बन रहे 60 धार्मिक स्थलों में से अधिकांश को हटाया जा चुका है। हालांकि शाही मस्जिद और खड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित मजार को लेकर पिछले दिनों तनाव और विरोध की स्थिति बनी और प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान उज्जैन में पथराव की स्थिति बनी। पुलिस ने भीड़ को तितर बीतर करने के लिए आंसू गैस के गोल छोड़े।
विज्ञापन




कार्रवाई की आशंका को देखते हुए यहां जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ने के बाद शनिवार रात से मुस्लिम समाज के लोग शाही मस्जिद परिसर और आसपास की सड़कों पर एकत्र होने लगे और नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध का सिलसिला रविवार रात तक जारी रहा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कंठाल-गोपाल मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन


विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं
शाही मस्जिद को तोड़ने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिलाओं को हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद तोड़ने को लेकर समुदाय में दो फाड़
शहर काजी खलिकुर रहमान के अनुसार शाही मस्जिद तोड़े जाने को लेकर विशेष संप्रदाय के एक धड़े के लोग मस्जिद तोड़ने को राजी थे, जो कि मस्जिद तोड़ भी रहा है लेकिन दूसरी ओर इसी संप्रदाय के एक अन्य धड़े ने मस्जिद तोड़े जाने पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। टंकी चौक से शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में सबसे पहले महिलाओं को शाही मस्जिद भेजने का प्रयास किया गया था, जिसे पुलिस टीम ने विफल कर दिया बाद में अंडा गली के पास के क्षेत्र से फिर से कुछ युवा अंदर आने का प्रयास करने लगे और विरोध भी शुरू हो गया लेकिन पुलिस ने इस पर जब सख्ती बरती तो शांति से चल रहा है या प्रदर्शन उग्र प्रदर्शन में तब्दील हो गया, जिसमें कुछ युवाओं ने शाही मस्जिद की ओर आने का प्रयास किया और पथराव करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी आंसू गैस के गले छोड़कर पूरी स्थिति नियंत्रण में करने का प्रयास किया है।


ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में हाईवोल्टेज ड्रामा: एफआईआर के लिए 4 घंटे थाने के गेट पर बैठी युवती, भाजपा नेताओं पर धमकी का आरोप

मस्जिद के हिस्से को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई
मस्जिद के प्रभावित हिस्से को बचाने के लिए मुस्लिम समाज की ओर से इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले में सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। वहीं नगर निगम और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यदि अदालत की ओर से कोई कानूनी अड़चन नहीं आती है तो सोमवार से सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अन्य बाधक धार्मिक स्थलों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ सकती है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed