Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Shahdol News: Fire broke out in drill machine inside Dhanpuri coal mine, created chaos
{"_id":"677b6b14a13a26595a0916ad","slug":"fire-broke-out-in-drill-machine-inside-dhanpuri-coal-mine-created-chaos-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2491687-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: धनपुरी कोयला खदान के अंदर ड्रिल मशीन में लगी आग से मची अफरा तफरी, चार घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: धनपुरी कोयला खदान के अंदर ड्रिल मशीन में लगी आग से मची अफरा तफरी, चार घंटे बाद पाया काबू
शहडोल जिले की धनपुरी कोयला खदान में रविवार को ड्रिल मशीन में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। प्रबंधन ने दमकल की टीम को मौके पर बुलाया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यूनियन के नेताओं ने इस घटना के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि खदान में काम करने वाली मशीनें काफी पुरानी हैं और उनका रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। इसी लापरवाही के चलते यह घटना हुई।
जानकारी के अनुसार, एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की धनपुरी कोयला खदान में ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय ऑपरेटर मशीन छोड़कर वहां से भाग गया। इस दौरान खदान में काम कर रहे कर्मचारी दहशत में आ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रबंधन ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कॉलरी प्रबंधन का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। ड्रिल के बाद विस्फोटक पदार्थ डालकर विस्फोट किया जाता है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई विस्फोटक सामग्री मौजूद नहीं थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना ने खदान प्रबंधन और मशीनों के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूर यूनियन ने मशीनों की नियमित देखरेख और रखरखाव की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।