फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: 3 lakh devotees took Guru Diksha from Pandit Pradeep Mishra at Kubereshwar Dham

MP News: कुबेरेश्वरधाम पर तीन लाख श्रद्धालुओं ने ली पंडित प्रदीप मिश्रा से गुरु दीक्षा, सुबह से लगी कतार

Thu, 10 Jul 2025 08:31 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 08:31 PM IST
MP NEWS: 3 lakh devotees took Guru Diksha from Pandit Pradeep Mishra at Kubereshwar Dham

पंडित प्रदीप मिश्रा से गुरु पूर्णिमा पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ली। गुरुवार सुबह से ही दीक्षा कार्यक्रम शुरू हो गया था, जो रात तक जारी रहा। सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन गुरुवार को हो गया। अनुयायियों ने पंडित मिश्रा के चरणों की पूजा की और गुरु मंत्र ग्रहण किया।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने यहां आए भक्तों में से करीब तीन लाख लोगों को गुरु दीक्षा दी। इन सभी शिष्यों को श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का उच्चारण करते हुए गुरु दीक्षा दी गई। पंडित प्रदीप मिश्रा ने गुरु का महत्व बताया और कहा कि शिष्यों को उनपर भरोसा रखना चाहिए, बिना गुरु के कोई ज्ञान नहीं मिलता। गुरु मंत्र, गुरु मंत्र याने जो गुरु हमें शिक्षा देते हैं उसी को गुरु मंत्र कहते हैं और गुरु मंत्र हमे मोक्ष के द्वार तक पहुंचाते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि माता पिता प्रथम गुरु हैं इसलिए उनका सम्मान करें। जीवनभर उनकी सेवा करते रहें।

ये भी पढ़ें- खंडवा के दादाजी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन दिन पूरा शहर करता है भक्तों की मेजबानी

जीवन में चार गुरु होते हैं, जो सदमार्ग की ले जाते हैं
जिला मुख्यालय स्थित कुबेरेश्वरधाम पर स्थित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के छठे दिवस अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भव्य पंडाल में अपने प्रवचन के दौरान कहा कि बचपन खेल में खोया, जवानी नींद भर सोया, बुढ़ापा देख कर रोया, वही किस्सा पुराना है। हर जन्म में यही होता है। सारा जीवन बीत जाता है अंतिम समय में जब शक्ति समाप्त होती है शरीर में तब जीने का तरीका समझ में आता है तब व्यक्ति जीना चाहता है परंतु शक्ति ना होने के कारण सिर्फ पश्चाताप ही कर पाता है और यही सोचता है कि चलो अब तो जीवन बीत गया, अगले जन्म में करेंगे और ऐसे ही वह हर जन्म में डालता रहता है और कितने ही जन्म-जन्म बीत जाते हैं और व्यक्ति का मोक्ष नहीं हो पाता। इसलिए सावधान रहें अपने बड़े बुजुर्गों की बातों से लाभ उठाएं वेदों का अध्ययन करें और सलाह मानें आप का कल्याण हो जाएगा। वैसे से जीवन में चार गुरु रहते हैं। जिसमें माता, पिता, शिक्षक और सद्गुरु जो आपको सद्मार्ग की ओर ले जाता है।

भगवान शिव से बड़ा कोई गुरु नहीं, इसलिए उन्हें आदिगुरु कहा जाता है
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हर साल यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर भगवान शिव की कृपा से सत्य कार्य करने और अपने जीवन को सफल बनाए जाने के लिए दीक्षा लेने आते हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आप सभी से मेरा निवेदन है कि आप जिस भगवान को मानते हैं उसको अपना गुरु बनाओ, क्योंकि भगवान शिव से बड़ा कोई गुरु नहीं है। इसलिए शंकर को आदि गुरु कहा जाता है। मां पार्वती ने भगवान शिव को अपना गुरु बनाया था। उन्होंने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि सद्गुरु या आध्यात्मिक गुरु, का मुख्य उद्देश्य अपने शिष्यों को सेवा और धर्म के मार्ग पर प्रेरित करना और उन्हें इस मार्ग पर चलने में मदद करना है। सद्गुरु, एक मार्गदर्शक के रूप में, शिष्यों को सही दिशा दिखाते हैं और उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान और मुक्ति की ओर ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें-  उज्जैन के केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में हुआ ऐसा आयोजन कि कैदी बोले- अब नहीं करेंगे अपराध

अल सुबह से शुरू हो गई थी गुरु दीक्षा
गुरुवार अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई थी, इसके बाद सुबह सात बजे से पंडित श्री मिश्रा ने यहां पर आए श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से देर शाम तक दीक्षा ग्रहण करने के साथ दर्शन, प्रवचन और भगवान की पूजा अर्चना की। अंतिम दिन भंडारे में करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चले भव्य आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

संकट के समय गुरु नहीं गुरु मंत्र काम आता
पंडित मिश्रा ने कहा कि संकट के समय गुरु नहीं गुरु मंत्र काम आता है। शहर में गीता बाई पाराशर रही जो जगह-जगह भोजन बनाने का कार्य करती थीं। उन्होंने श्रीमद भागवत कथा का संकल्प लिया था पर पैसा नहीं था। उन्होंने कथा करवाई, उस समय न भागवत थी न ही धोती कुर्ता। उन्होंने कहा कि पहले आप गुरु दीक्षा लीजिए, गुरु दीक्षा लेने हम इंदौर गोवर्धन नाथ मंदिर गए। वहां से दीक्षा ली। मेरे गुरुजी ने ही मुझे धोती पहनना सिखाई, और उन्होंने छोटी सी पोथी मेरे हाथ में दे दी। वर्तमान में भी उनके मंत्र और उनके आशीर्वाद से मैं धर्म का कार्य कर रहा हूं।

पंडित मिश्र ने दी गुरु दीक्षा
पंडित मिश्र ने दी गुरु दीक्षा
 
पंडित मिश्र ने दी गुरु दीक्षा
गुरु पूर्णिमा के मौके पर पहुंचे लोग।
 
पंडित मिश्र ने दी गुरु दीक्षा
गुरु पूर्णिमा के मौके पर पहुंचे लोग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kanpur DM and CMO Case…डॉ. हरिदत्त नेमी ने स्टॉफ की बुलाई मीटिंग

10 Jul 2025

कुकरैल के सुगमऊ वन क्षेत्र में लगाए गए पौधों की माली ने की सिंचाई

10 Jul 2025

डीसीपी वेस्ट ने श्रावण महीने में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों का लिया जायजा

10 Jul 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ के मल्टी लेवल पार्किंग के पास भंडारे का आयोजन

10 Jul 2025

लखनऊ के क्राइस्ट चर्च कॉलेज की छुट्टी के बाद पार्क रोड पर लगा जाम

10 Jul 2025
विज्ञापन

रुद्रपुर में एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी होगी भव्य, सीएम धामी ने दिए तैयारियों के निर्देश

10 Jul 2025

VIDEO: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी रिजवान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

10 Jul 2025
विज्ञापन

करनाल में संपत्ति कर बकायादारों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, कई संपत्तियां कुर्क, दो ने मौके पर भरी बकाया राशि

10 Jul 2025

शाहजहांपुर में ढाईघाट पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, लगा लंबा जाम

10 Jul 2025

Meerut: मैंगो पार्टी में खूब थिरकी शाइनिंग स्टार क्लब की सदस्याएं, कई गेम्स भी खेले

10 Jul 2025

Meerut: उधार के रुपये मांगने पर बुज़ुर्ग महिला के साथ मारपीट, पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में की शिकायत

10 Jul 2025

VIDEO: एक पेड़ मां के नाम...एटा के प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण

10 Jul 2025

बिझड़ी की सठवीं पंचायत में हुआ वन महोत्सव, कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने शुभारंभ

VIDEO: सरकारी स्कूलों के विलय पर भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, होर्डिंग से दिया जवाब

10 Jul 2025

VIDEO: अयोध्या में गुरु पूर्णिमा की धूम, संत - महंतों के आश्रमों पर लगी शिष्यों की कतार, गुरु-शिष्य की प्राचीन परंपरा का हो रहा निर्वहन

10 Jul 2025

कानपुर में मध्यम बारिश…आगामी दिनों में धूप-छांव वाला रहेगा मौसम, ये है संभावना

10 Jul 2025

Sagar News: नगर पालिका प्रांगण में घुसा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा

10 Jul 2025

रोहतक में तीन बजे आएगा शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु का शव

10 Jul 2025

झज्जर में भूकंप के भय से कक्षाओं से बाहर निकले विद्यार्थी और शिक्षक, वीडियो वायरल

Muzaffarnagar: कांवड़ लेकर पहुंचा पानीपत का दंपती, सुख-शांति के लिए कांधे पर उठाया जल

10 Jul 2025

Baghpat: बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने किया कलाकृतियों व पेंटिंग का प्रदर्शन

10 Jul 2025

नामांकन हुआ निरस्त, प्रत्याशी मीना रावत ने की पत्रकारवार्ता

10 Jul 2025

Meerut: पड़ोस में टीनशेड गिरने पर किया जानलेवा हमला, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

10 Jul 2025

धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में सावन की तैयारी, शिवलिंग पर जल चढ़ाने उमड़ती है भक्तों की भीड़

10 Jul 2025

गुरु पूर्णिमा पर पंचायती मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

10 Jul 2025

सावन की तैयारी...आराघर पंचायती मंदिर में सेवादार कर रहे सफाई

10 Jul 2025

कानपुर में सड़क हादसे में दो की मौत का मामला, पुलिस ने कंटेनर चालक को भेजा जेल

10 Jul 2025

रोहतक में भूकंप महसूस होते ही स्कूलों में बच्चों को निकाला था कमरों से बाहर

10 Jul 2025

अलीगढ़ स्थित बरला में पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या, एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने दी जानकारी

10 Jul 2025

टनकपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जगह-जगह जल भराव

10 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed