Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav Says After Ram Temple in Ayodhya, Krishna Will Soon Smile in Mathura

एमपी: सीएम मोहन यादव बोले- अयोध्या में रामलला विराजे, अब जल्द मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण

Tue, 10 Nov 2026 09:59 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 10 Nov 2026 09:59 PM IST
सार

वाराणसी में गोवर्धन पूजा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने गौ-संरक्षण के लिए 10 हजार गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौशालाएं शुरू करने और मथुरा में भगवान कृष्ण के विराजमान होने की उम्मीद भी जताई।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Says After Ram Temple in Ayodhya, Krishna Will Soon Smile in Mathura
सीएम मोहन यादव वाराणसी के कार्यक्रम में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर बड़े स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। प्रकृति के पूजन से जुड़े इस पर्व को लोगों ने उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी सरकार काम कर रही है। पहले कांजी हाउस के स्थान पर 10 हजार गायों की देखभाल की क्षमता वाली हाईटेक गौशालाएं शुरू की जा रही हैं। प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर काम हो रहा है। इसके साथ ही गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए पशुपालकों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: एमपी में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज, आदिवासियों को राशन में दाल देने पर विचार करेगी सरकार
विज्ञापन


भगवान कृष्ण ने सत्ता नहीं, धर्म और सत्य का रास्ता चुना
मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लोकतंत्र का नायक बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में कभी सत्ताधीश बनने का प्रयास नहीं किया। उनका जीवन धर्म के मार्ग पर चलने और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। भगवान कृष्ण ने सत्य की लड़ाई लड़कर विजय प्राप्त की। उन्होंने लोगों को साहस के साथ जीवन जीने और हर परिस्थिति में मुस्कराने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया। इस दौरान पूर्व सांसद डीपी यादव, उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सोनिया गांधी और अखिलेश यादव पर मंत्री विश्वास सारंग का हमला, बोले- चुनाव आते ही याद आ रहे भगवान राम

 कृष्ण का इतिहास धर्म और सच्चाई की राह दिखाता है
वाराणसी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन नाथ मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का पांच हजार साल पुराना गौरवशाली इतिहास आज भी लोगों को धर्म और सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र देव के अभिमान को समाप्त किया था और पूरी दुनिया को प्रकृति से प्रेम करने का संदेश दिया था। कर्म आधारित जीवन पद्धति में भगवान श्रीकृष्ण सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गोपालकों और यदुवंशियों की ओर से यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि जिस तरह भगवान श्रीराम अयोध्या में पूरे वैभव के साथ विराजमान हुए हैं, उसी तरह जल्द ही भगवान गोपाल कृष्ण भी मथुरा में विराजमान होंगे।

काशी के घाटों और धार्मिक स्थलों के विकास की सराहना की
मुख्यमंत्री ने काशी में हुए विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों को पवित्र भगवद्गीता की प्रति भेंट कर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का संदेश दे रहे हैं। काशी के गंगा घाटों सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का विकास भी महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए प्रधानमंत्री अभिनंदन के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने नमो घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा उत्सव में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed