{"_id":"6af352f04efbdc0821000996","slug":"mp-metro-smart-cards-to-launch-in-bhopal-and-indore-from-november-12-offering-25-discount-on-every-ride-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से स्मार्ट कार्ड की सुविधा, हर यात्रा पर मिलेगी 25% छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से स्मार्ट कार्ड की सुविधा, हर यात्रा पर मिलेगी 25% छूट
Tue, 10 Nov 2026 10:53 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:53 PM IST
सार
भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा शुरू होगी। 50 रुपये में बनने वाले इस स्मार्ट कार्ड से यात्रियों को हर यात्रा पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी और बार-बार टिकट खरीदने के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 12 नवंबर से स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू होने जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) जारी करेगा। इसके जरिए यात्री बार-बार टिकट खरीदे बिना मेट्रो में सफर कर सकेंगे। कार्ड से यात्रा करने पर यात्रियों को 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। इस कार्ड का इस्तेमाल देश के उन सभी मेट्रो नेटवर्क में किया जा सकेगा, जहां एनसीएमसी की सुविधा उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम मोहन यादव बोले- अयोध्या में रामलला विराजे, अब जल्द मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण
50 रुपये में मिलेगा स्मार्ट कार्ड
यात्री भोपाल और इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर से स्मार्ट कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। कार्ड मिलने के बाद यात्री इसमें अपनी जरूरत के अनुसार पैसे रिचार्ज करा सकेंगे। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए इसी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे हर बार टिकट खरीदने और काउंटर पर कतार में लगने की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल: एमपी में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज, आदिवासियों को राशन में दाल देने पर विचार करेगी सरकार
20 रुपये से अधिक के किराए पर मिलेगी 25% छूट
एनसीएमसी कार्ड से यात्रा करने पर सिंगल जर्नी टिकट में मिलने वाली 25 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। यह छूट 20 रुपए से अधिक किराए वाली यात्रा पर मिलेगी। यह सुविधा भोपाल और इंदौर दोनों मेट्रो में लागू होगी। स्मार्ट कार्ड में पैसे जमा करने के लिए यात्रियों को तीन विकल्प मिलेंगे। वे मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के जरिए कार्ड रिचार्ज करा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- एमपी: सोनिया गांधी और अखिलेश यादव पर मंत्री विश्वास सारंग का हमला, बोले- चुनाव आते ही याद आ रहे भगवान राम
30 सेकंड में मिल रहा क्यूआर टिकट
मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा भी शुरू की गई है। यात्री इन मशीनों से खुद क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए मशीन पर ''बॉय क्यूआर टिकट'' विकल्प चुनकर गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा। इसके बाद किराया स्क्रीन पर दिखाई देगा। यात्री यूपीआई से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। भुगतान पूरा होते ही मशीन से टिकट मिल जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 सेकंड लगेंगे। भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्री मोबाइल ऐप, टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड से टिकट ले सकते हैं। डिजिटल टिकट खरीदने के लिए यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।
31 दिसंबर तक टिकट पर मिल रही विशेष छूट
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष किराया छूट योजना लागू की है। इसके तहत अलग-अलग टिकट श्रेणियों में छूट दी जा रही है।
सिंगल जर्नी टिकट: 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट।
रिटर्न जर्नी टिकट: कुल 30 प्रतिशत छूट।
ग्रुप टिकट: कुल 35 प्रतिशत छूट।
ग्रुप टिकट: कम से कम दो यात्री मिलकर ले सकेंगे।
ई-वॉलेट रिचार्ज: राशि के अनुसार 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस।
हालांकि, 20 रुपये के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत प्रमोशनल छूट नहीं मिलेगी। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का कहना है कि स्मार्ट कार्ड, टिकट वेंडिंग मशीन और मोबाइल ऐप के जरिए टिकटिंग व्यवस्था को आसान बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और भोपाल व इंदौर में मेट्रो से सफर करना अधिक सुविधाजनक होगा।