फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Principal and Assistant Professor Clash Over College Records, Both Allege Assault; NCR Registered

सतना: रैगांव डिग्री कॉलेज में मैडमों के बीच महासंग्राम, प्रभारी प्राचार्य व प्रोफेसर में हाथापाई, देखें वीडियो

Thu, 17 Sep 2026 04:08 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 04:08 PM IST
Satna: Principal and Assistant Professor Clash Over College Records, Both Allege Assault; NCR Registered
जिले के रैगांव स्थित एक सरकारी कॉलेज में आधिकारिक रिकॉर्ड जमा करने को लेकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. ममता पांडेय और असिस्टेंट प्रोफेसर शारदा सोनी के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तीखी झड़प और मारपीट की स्थिति बन गई। कॉलेज के एक क्लासरूम में टूटी हुई चूड़ियों के टुकड़े मिलने के बाद विवाद की गंभीरता सामने आई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने रैगांव थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिकॉर्ड जमा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्रभारी प्राचार्य डॉ. ममता पांडेय के अनुसार वे क्लासरूम में विद्यार्थियों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर शारदा सोनी वहां पहुंचीं और कॉलेज का रिकॉर्ड जमा करने की बात कही। प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने रिकॉर्ड संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के पास जमा करने और कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा था।

आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति बन गई। प्राचार्य के मुताबिक झड़प के दौरान उनके कान के टॉप्स और हाथों की चूड़ियां टूट गईं। प्राचार्य ने यह भी कहा कि शारदा सोनी 6 से 12 सितंबर तक प्रशिक्षण पर थीं। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद उन्हें समय पर कॉलेज में उपस्थित होना था, लेकिन वे 16 सितंबर को कॉलेज पहुंचीं।

ये भी पढ़ें: सागर: जहरीली शराब के कहर से अब आंखों पर मंडराया खतरा, 70 लोगों की दृष्टि पर असर, AIIMS के परामर्श से इलाज जारी

असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाए मारपीट के आरोप
वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर शारदा सोनी ने प्रभारी प्राचार्य और उनके ड्राइवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मारपीट के दौरान उनकी कलाई में चोट आई है। शारदा सोनी ने आरोप लगाया कि पिछले करीब डेढ़ साल से उन्हें प्रभारी प्राचार्य की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों और कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कॉलेज में विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले फरवरी में भी कॉलेज परिसर में तनाव और विवाद की स्थिति सामने आने की बात कही जा रही है। इसके अलावा 'सार्थक ऐप' पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर भी असिस्टेंट प्रोफेसर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने की बातें सामने आई थीं।

दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत
विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष रैगांव थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट की शुरुआत कैसे हुई और विवाद के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर के मल्लांवाला में 12 बजे के बाद किसान रोकेंगे ट्रेन

मोगा में नशा बेचने से रोकने गए युवक पर जानलेवा हमला, रॉड से किया वार

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

17 Sep 2026

कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, अल सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी

17 Sep 2026

फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से छत गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत

17 Sep 2026
विज्ञापन

मंडी: अनिल शर्मा बोले- सांसदों से मदद नहीं मिली तो मुख्यमंत्री के पास गया, पार्किंग को मिले दो करोड़ रुपये

17 Sep 2026

लोलार्क षष्ठी पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतान प्राप्ति के लिए लगाई आस्था की डुबकी

17 Sep 2026
विज्ञापन

बुलंदशहर में चोरों का धावा: किसान के घर लाखों की चोरी, जगने पर बिखरा मिला घर का सामान

17 Sep 2026

सीजी: पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर कोयला ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम

17 Sep 2026

मंडी: संधोल में अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

17 Sep 2026

VIDEO: नहर पटरी पर महिला की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

17 Sep 2026

कुल्लू में दो माह बाद फिर शुरू हुईं साहसिक गतिविधियां, ब्यास किनारे उतरीं राफ्टें

17 Sep 2026

VIDEO: दुबग्गा में बिल्डिंग के पास संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात युवक का शव

17 Sep 2026

फरीदकोट के गांव मल्ला में मुस्लिम समुदाय से जुड़े परिवार भाजपा में हुए शामिल

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बाघापुराना में ड्रोन शो

VIDEO: वैज्ञानिक तरीके से संवरेंगी धरोहरें, रामकथा संग्रहालय में बन रही कंजर्वेशन लैब में होगा वैज्ञानिक उपचार

17 Sep 2026

VIDEO: इस बार रामनगरी में दो किमी तक बिखरेगी दीपोत्सव की आभा, ये है तैयारी

17 Sep 2026

VIDEO: भेलसर-टिकैतनगर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू, दोनों ओर बनेगी डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी

17 Sep 2026

जालोर: पोस्ट ऑफिस एजेंट को किसने जिंदा जलाया? तीन नकाबपोश युवकों के दावे से मचा हड़कंप

17 Sep 2026

मल्लांवाला चिलिंग सेंटर की जांच, दूध के दो सैंपल लिए

मोगा में तेज बरसात

दून का बदलता मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश

17 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, त्रिनेत्र और त्रिपुंड से सजे भोले, भक्तों की उमड़ी भीड़

17 Sep 2026

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी दिवस, VIDEO

17 Sep 2026

पूजा पंडालों में किया विघ्नहर्ता के दर्शन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO

17 Sep 2026

जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO

17 Sep 2026

पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO

17 Sep 2026

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का आह्वान, VIDEO

17 Sep 2026

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 3.0 में कार्रवाई, बस सीज कर थाने में खड़ी कराई; VIDEO

17 Sep 2026

भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमले की जांच की मांग, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed